सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के महुआ चौक के समीप गुप्त सूचना पर निर्मली और नदी थाना के पुलिश ने संयुक्त रूप से पिकअप भान से मात्रा में शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली हैं । हालांकि पुलिस को पीछा करते देख चालक सहित तीन अन्य शराब तस्कर भागने में सफल रहे।
दरअसल पुलिस को शुक्रवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 57 के मझारी चौक से शराब से लदे पिकअप वैन जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजनाथ सिंह एवं निर्मली थाना अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्र के पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। जिसके बाद निर्मली थाना व सुपौल नदी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए निर्मली थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ चौक के निकट शराब से लदे पिकअप भान को पकड़ लिया। हालांकि पिकअप वैन से चालक सहित चार शराब तस्कर भागने में सफल रहा। पकड़े गए पिकअप वैन को थाना परिसर लाया गया। निर्मली थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जब्त किए गए पिकअप वैन से 62 कार्टून अरुणाचल प्रदेश राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब की 20832 बोतल मिला है। जिसमे रॉयल स्टैग एवं मैकडॉवेल अंग्रेजी शराब की बोतले है। जब्त किए गए पिकअप वैन का नंबर BR 11GA 6760 है। बताया कि फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। इधर पूछने पर एसडीपीओ बैजनाथ सिंह ने बताया कि गाड़ी से फरार शराब तस्कर में से तीन की पहचान कर ली गई है एवं एक अज्ञात है।पुलिस फरार शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बाईट--राजेश कुमार थाना अद्यक्ष निर्मली

No comments:
Post a Comment