करजाईन मध्य विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित सात दिवसीय कोशी क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल शनिवार को त्रिवेणीगंज एवं थुमहा के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिवेणीगंज की टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 173 रन बनाए। त्रिवेणीगंज की तरफ से जियाबुल ने 62 रन, पिंटा ने 40 रन तथा सुनील ने 10 रन बनाए। थुमहा की तरफ से अंशु ने तीन विकेट तथा मुकेश ने दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी थुमहा की टीम ने 12.4 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। थुमहा की तरफ से साजित ने 15 गेंद में 65 रन, अमीन ने 42 रन तथा मुकेश यादव ने 36 रन बनाए। त्रिवेणीगंज के गेंदबाज जियाबुल ने दो विकेट तथा राहुल ने एक विकेट लिए। थुमहा के साजित को मैन ऑफ द् मैच चुना गया। मैच के दौरान निर्णायक में सोनू सुमन एवं केशव थे। स्कोरर ऋषभ तथा उद्घोषक के रूप में साबिर थे। इस अवसर पर पंसस शंकर गुरुमैता, मन्ना गुरुमैता, प्रदीप कुमार मेहता, राजकुमार गुरुमैता, मिकाइल, साबिर, अभिनव मेहता, प्रभाकर, सचिन वर्मन, मंटू मलिंगा, राजकुमार बैठा, सोनू, राजू, केशव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Monday, August 17, 2020
Home
Unlabelled
करजाईन मध्य विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित सात दिवसीय कोशी क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के पहला सेमीफाइनल में थुमहा ने त्रिवेणीगंज को हराया
करजाईन मध्य विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित सात दिवसीय कोशी क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के पहला सेमीफाइनल में थुमहा ने त्रिवेणीगंज को हराया
Share This
About chandan
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Supaul time best news in Hindi local news ke liye mere wadsit per bheege Karen owner Chandan Gupta

No comments:
Post a Comment