करजाइन शिव मंदिर से शिव की निकली बारात । - Supaul Time

Supaul Time

Supaul time best news in Hindi local news ke liye mere wadsit per bheege Karen owner Chandan Gupta

Breaking

पुलिस टीम नवीन कुमार ने बैजनाथपुर वार्ड तीन में चल रहे निर्माण कार्य हर घर जल नल योजना का किया निरीक्षण

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, August 17, 2020

करजाइन शिव मंदिर से शिव की निकली बारात ।

 शुक्रवार की शाम में महाशिवरात्रि को लेकर करजाईन थाना परिसर स्थित शिव मंदिर से भगवान शिव की बारात निकाली गई। यह बारात बाजार का भ्रमण करते हुए उत्तर चौक से आगे तक गई। इसके बाद रामजानकी मंदिर में बारात के स्वागत के बाद वापस बारात शिव मंदिर पहुंची। जहां महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शिव भक्तों की झांकी के साथ आतिशबाजी भी की गई। साथ ही भोले-शंकर के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान बारात को देखने के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं रात्रि में शिव-पार्वती विवाह के मौके पर जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से पहुंचे कलाकारों ने एक से बढ़कर भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। जागरण कार्यक्रम में लोग देर रात तक भक्ति गीतों का आनंद लेने में लीन रहे। वहीं बारात नगर भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करजाईन थाना पुलिस मौजूद थे। अवसर पर शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र मेहता यर्फ लाल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद शारदा, उपाध्यक्ष मन्ना गुरुमैता, सचिव महेशानंद देव, कपिलेश्वर मरीक, ओमप्रकाश मेहता, प्रदीप कुमार मेहता, राजकुमार बैठा, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज यादव, अनुज गोलछा, सुनील भगत, महानंद यादव, शंकर दास, दिलीफ स्वर्णकार, अभिनव कुमार, सूरज राण, रवि मिश्रा आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here